
आगरा मेट्रो के मेडिकल कॉलेज स्टेशन पर रामायण के दृश्य और ब्रज संस्कृति
ख़बर संक्षेप में
भारतीय कला को दैनिक यात्रा के साथ जोड़ने की पहल के तहत आगरा मेट्रो के मेडिकल कॉलेज स्टेशन को भगवान राम के गुरुकुल जीवन और रामायण के दृश्यों के साथ ब्रज संस्कृति से सजाया जाएगा। यात्री आधुनिक परिवहन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और रामायण के जीवंत प्रसंगों का अनुभव करेंगे। आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन जल्द ही राधा-कृष्ण की पेंटिंग से सजा होगा, जिससे मेट्रो यात्रा में ब्रज भूमि की खुशबू फैलेगी।