
भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने 200 हथियारों की पूजा की
ख़बर संक्षेप में
महोबा के चरखारी के भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयादशमी पर अपने घर पर 200 हथियारों और 151 तलवारों की शस्त्र पूजा की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस समारोह में पिस्तौल, रिवाल्वर, बंदूक और राइफल शामिल थीं।