
दुर्गा विसर्जन के दौरान एमजी रोड पर लगा जाम
ख़बर संक्षेप में
आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एमजी रोड पर भारी जाम लगने से पांच मिनट का सफर एक घंटे से ज्यादा का हो गया। एमजी रोड और जिवानी मंडी, वाटर वर्क्स जैसे अन्य मार्गों पर जाम के कारण लोग घंटों फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस की डायवर्जन योजना से भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।