मुनि भवानन्दी महाराज संघ 11 नवंबर तक जैन बोर्डिंग में रहेगा
ख़बर संक्षेप में
श्री ऋषभदेव मंदिर से श्री धनमंडी, सूरजपोल, गांधी चौराहा होते हुए जैन बोर्डिंग में मुनि भवानन्दी महाराज संघ का आगमन हुआ। इस दौरान ढोल, बाजे, भजन-कीर्तन के साथ जैन श्रद्धालुओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही। जैन बोर्डिंग में 11 नवंबर तक प्रतिदिन शांति धारा, अभिषेक आदि धार्मिक कार्यक्रम होंगे।