रंगोत्सव में शिक्षकों द्वारा कला का प्रदर्शन
ख़बर संक्षेप में
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम रंगोत्सव में हरियाणा भर के शिक्षक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 22 अक्टूबर को होने वाली इस प्रतियोगिता में शास्त्रीय एवं लोक गायन, नृत्य, रंगमंच और दृश्य कला सहित विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। परिषद के अंतर्गत सभी सरकारी स्कूल के शिक्षकों और व्यावसायिक प्रशिक्षकों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।