
जयपुर: हुक्का बार रेड में 26 गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
पुलिस ने सोमवार देर रात जयपुर के राजा पार्क स्थित 'नाइन बीन्स' कैफे पर छापा मारा और 26 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया। हुक्का बार के माध्यम से नशीली दवाओं के सेवन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 20 हुक्का, 60 पाइप और फ्लेवर्ड तंबाकू जब्त किया गया। प्रबंधक विक्रम सिंह के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।