
सीतापुर के ब्रह्मावली में शुरू हुआ श्री पंचकुण्डिया यज्ञ: बैलगाड़ी चला रहे विधायक शशांक त्रिवेदी
ख़बर संक्षेप में
सीतापुर के महोली के ब्रह्मावली गांव के क्लेशहरण नाथ मंदिर में 20 अक्टूबर 2026 को श्री पंचकुण्डिया रुद्र महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। यज्ञ आचार्य रंगनाथ पांडेय के नेतृत्व में कलश यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए, बैलगाड़ी चला रहे विधायक शशांक त्रिवेदी करखा नदी तक पहुंचे। यह अनुष्ठान 26 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। 26 अक्टूबर 2026 को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।