
मावना हाउस में आग लगने से युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
मावना के मोहल्ला कबली गेट की वाल्मीकि गली में एक मकान में आग लग गई जिसमें एक युवक फंस गया जिसकी बाद में जलने से मौत हो गई। दमकल की दो गाड़ियां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मृतक की पहचान मावना निवासी आशु (30) पुत्र सुदेश के रूप में हुई है।