
कुशीनगर पुल के पास सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत
ख़बर संक्षेप में
कुशीनगर के कसिया थाना क्षेत्र में पुल के पास रात के खाने के लिए निकले चार दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। माता-पिता का इकलौता बेटा अंकुर कनौजिया दिल्ली से दशहरा मनाने लौटा था, जबकि संजीव शर्मा एक महीने पहले दुबई से वापस आया था। चार दोस्तों की मौत के बाद उनके परिजनों में शोक की लहर है।