
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं शोभायात्रा के साथ मंदरायल में नवरात्रि पर्व संपन्न
ख़बर संक्षेप में
विजयादशमी पर मंदरायल नगर में चंबल नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साथ शारदीय नवरात्रि पर्व संपन्न हुआ। प्रतिमाओं का भव्य जुलूस मुख्य बाजार से होते हुए राजघाट पहुंचा। तीन स्थानों पर देवी की झांकियां लगाई गईं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।