
मुजफ्फरनगर के संतोष विहार में बंद व्यवसायी के घर में आग लगी
ख़बर संक्षेप में
मुजफ्फरनगर के संतोष विहार में एक कारोबारी के बंद मकान में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का संदेह है। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी छत की जाली तोड़कर घर में पहुंचे। आग में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। नुकसान का आकलन होना बाकी है।