
कुशीनगर में तेज रफ्तार गाड़ी पेड़ से टकराई, 4 दोस्तों की मौत
ख़बर संक्षेप में
कुशीनगर में सोमवार देर रात तेज रफ्तार गाड़ी सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसमें चार युवकों की मौत हो गई। रास्ते में एक युवक गाड़ी से उतर गया, जबकि बाकी सात युवक गाड़ी में थे। दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीन घायल युवकों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।