
आगरा: रामलीला मैदान में मेघनाद पर लक्ष्मण का प्रहार
ख़बर संक्षेप में
रामलीला मैदान में लक्ष्मण के प्रहार से रामलीला के दौरान 90 फुट ऊंचे मेघनाद का पुतला नष्ट हो गया। आगरा फोर्ट के सामने हुए इस कार्यक्रम में सुलोचना का भावुक विलाप दर्शकों को भावुक कर गया। विजयादशमी पर 120 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।