
विजयादशमी के दौरान कानपुर में दशानन मंदिर खुला
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश में विजयादशमी धूमधाम से मनाई जा रही है, कानपुर में दशानन मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुल गया है। लखनऊ में रावण का पुतला ई-रिक्शा पर ले कर आयोजकों ने निकाला, वहीं वाराणसी में बंगाली महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। आरएसएस राज्यव्यापी आयोजन के तहत आगरा में जुलूस निकाल रहा है।