
बनमाई गांव में मां भगवती का भव्य पंडाल लगा
ख़बर संक्षेप में
शारदीय नवरात्र के लिए सुल्तानपुर के जयसिंहपुर क्षेत्र के बनमाई गांव में मां भगवती का भव्य पंडाल लगा। सोमवार की शाम को मुन्ना सिंह उर्फ अजय सिंह ने रिबन काटकर पंडाल का उद्घाटन किया। देर रात तक पंडाल में मूर्ति के दर्शन के लिए श्रद्धालु जुटे रहे, भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।