
ताजमहल में दशहरा पर 32 हजार लोग पहुंचे
ख़बर संक्षेप में
दशहरा की छुट्टियों में सोमवार को ताजमहल में 32 हजार से अधिक पर्यटकों ने दर्शन किए। प्रवेश द्वारों पर लंबी कतारें लगी रहीं। मस्कट के पास मयंक नाम के सात साल के लड़के को बंदर ने काट लिया। उसे मस्कट पर ही एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। अन्य पर्यटकों को भी मस्कट पर ही चिकित्सा मिली।