
12 घंटे बाद नियंत्रित हुई सारदा बायोपाॅलिवर फैक्ट्री में आग
ख़बर संक्षेप में
औद्योगिक क्षेत्र में सारदा बायोपाॅलिवर फैक्ट्री में रविवार रात आग लग गई थी, जिसे सोमवार सुबह 11 बजे तक काबू में कर लिया गया। सोमवार दोपहर को जली हुई लाशों के रूप में मिले नीतीश और उपेन्द्र की मौत अपने साथियों को बचाने की कोशिश में हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जलने के कारण जोधपुर में गंभीर हालत में हैं। सोमवार को फायर ऑफिसर खुशाल मीणा ने सर्च ऑपरेशन चलाया। औद्योगिक पुलिस ने फैक्ट्री मालिक और ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।