रामलीला के युद्ध से सवाई माधोपुर में उमड़ी भीड़
ख़बर संक्षेप में
नगर रामलीला मैदान में रामदल और रावण सेना के बीच भयंकर युद्ध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हनुमान द्वारा मकरध्वज को पेड़ से बांधकर अहिरावण को यमलोक भेजने पर जय श्री राम के नारे लगाते हुए भीड़ उमड़ पड़ी। दशहरा मेला इसी स्थान पर मंगलवार को लगेगा।