
हरियाणा में इलेवन पावर को 25 साल का लाइसेंस मिला
ख़बर संक्षेप में
इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को विशेषज्ञ समिति की समीक्षा के बाद हरियाणा में 25 साल का बिजली आपूर्ति लाइसेंस मिला। गुरुग्राम और नूंह के निवासी इलेवन पावर और डीएचबीवीएनएल में से किसी एक को चुनेंगे। हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन इस फैसले का विरोध कर रहा है, उसे 40,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने का डर है। सरकार एप्टेल न्यायाधिकरण में फैसले के खिलाफ अपील करने की योजना बना रही है।