मुरादाबाद: मतदान केंद्रों की प्रस्तावित सूची
ख़बर संक्षेप में
मुरादाबाद प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के लिए 2685 बूथों और 1208 मतदान केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की। आम जनता और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सूची देख सकते हैं। आपत्तियां और सुझाव 23 अक्टूबर तक आमंत्रित हैं। आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम सूची 2 नवंबर को जारी की जाएगी।