
थाई खिलाड़ी को हराकर परा एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में पहुंचीं प्राची पांडे
ख़बर संक्षेप में
उन्नाव की दिव्यांग लड़की प्राची पांडे ने थाई खिलाड़ी को 3-1 से हराकर जापान में चल रहे पैरा एशियाई खेल 2026 में महिला एकल क्लास-6 के सेमीफाइनल में जगह बनाई। एशियाई पैरा खेलों में टेबल टेनिस स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्राची के पहुंचने से उन्नाव के लोग खुश हैं। प्राची 20 अक्टूबर 2026 को सेमीफाइनल में इराकी खिलाड़ी से मुकाबला करेंगी।