
शामली में बाइक सवार भाई-बहन पर हमला
ख़बर संक्षेप में
शामली में रामदा रोड पर बाइक सवार भाई-बहन पर 12 से अधिक लोगों ने लाठी, डंडे, धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में भाई सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसकी बहन को भी चोटें आई हैं। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दो आरोपियों को भीड़ ने पकड़कर पीटा।