
वाराणसी: रामनगर में 60 फुट के रावण पुतले का मुखाग्नि से दहन किया जाएगा
ख़बर संक्षेप में
विजयदशमी पर वाराणसी के रामनगर में 60 फुट के रावण पुतले का मुखाग्नि से दहन किया जाएगा। 35 फुट की परिधि वाले इस पुतले को तैयार करने में पंद्रह मजदूरों ने एक महीना लगाया। रामनगर में रावण दहन की परंपरा अन्य क्षेत्रों से अलग है। परिक्रमा के बाद पुतले में आग लगाई जाएगी।