
बस्तौरा नारंग में आग ने चार बीघा गन्ना खाया
ख़बर संक्षेप में
बस्तौरा नारंग गांव में तेज हवाओं के चलते लगी आग में चार बीघा तैयार गन्ना जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों और किसानों ने ट्रैक्टर और हैरो से आग बुझाने की कोशिश की। जमीन मालिक हरगुन उर्फ कालू सिंह ने बताया कि अचानक जंगल की तरफ से आग लगी, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ।