
धम्मदशमी पर इटवा में अशोक शोभायात्रा निकाली जाएगी
ख़बर संक्षेप में
सिद्धार्थ नगर जनपद के इटवा में 20 अक्टूबर 2026 को सम्राट अशोक की भव्य शोभायात्रा एवं विश्व शांति रैली निकाली जाएगी। भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ पिपरा मुर्गीहवा गांव में पंचशील ध्वज फहराने के साथ होगा। शांति जुलूस में तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों के अनुयायी इटवा नगर पंचायत के चारों मार्गों से होकर गुजरेंगे। माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में बौद्ध धम्म दीक्षा एवं धम्म देशना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।