
सहारनपुर में दशावतार नृत्य-नाटिका का मंचन
ख़बर संक्षेप में
संस्कृतिग्राम सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों ने दुर्गा अष्टमी पर अधर्म के विनाश का संदेश देते हुए सहारनपुर में दशावतार नृत्य-नाटिका का मंचन किया। यह आयोजन गिल कॉलोनी स्थित दुर्गाबाड़ी में बंगाली एसोसिएशन द्वारा किया गया। अभि धीमान ने निर्देशन किया और विभिन्न दृश्यों के माध्यम से भगवान विष्णु के दस अवतारों को दर्शाया गया।