
नवरात्रि के अंतिम दिन घाटमपुर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी
ख़बर संक्षेप में
नवरात्रि के अंतिम दिन घाटमपुर, पटारा, नगेलीनपुर, भद्रास, गंभीरपुर के कई शक्तिपीठों पर श्रद्धालु जुटे। आसपास के इलाकों से दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया। कई देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे लगाए गए।