
दशहरा 2026: शाम 5 बजे से मेरठ का ट्रैफिक डायवर्ट
ख़बर संक्षेप में
दशहरा पर मेले में भीड़ होने की आशंका के चलते मेरठ में ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। दिल्ली रोड, जेल चुंगी, सूरजकुंड पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। 36 स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी। डिग्गी तिराहा से कमिश्नर आवास चौराहा के बीच भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।