
बाराबती की 6 पंचायत समितियों में नामांकन शुरू
ख़बर संक्षेप में
बाराबती जिले में आज से पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए 147 ग्राम पंचायतों में नामांकन शुरू हो गया। 24 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 26 अक्टूबर को नाम वापस लेने की अवधि के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर को मतदान होगा।