
रामनगर में नवरात्रि अष्टमी भक्ति भाव से मनाई गई
ख़बर संक्षेप में
रामनगर, गौरविक विकास खंड, प्रतापगढ़ में मां दुर्गा के पंडाल में भक्तगण एकत्रित होकर पूजा अर्चना कर दर्शन किए। रंगीन रोशनी से सजा पंडाल में आसपास के गांवों के लोगों सहित भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने मां दुर्गा की पूजा भक्ति भाव से की, क्योंकि हिंदू धर्म में नवरात्रि के अष्टमी का विशेष महत्व है।