
आज फतेहपुर जाएंगे डिप्टी सीएम केशव मौर्य
ख़बर संक्षेप में
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 19 अक्टूबर 2026 को फतेहपुर जाएंगे। दोपहर 12:20 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। निरीक्षण भवन से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान करेंगे और शाम 4:05 बजे लखनऊ लौटेंगे।