
ट्रक ने बल्लभगढ़ में बाइक सवार युवक को कुचला
ख़बर संक्षेप में
सरूरपुर चौक के पास ड्यूटी से घर लौटते समय ट्रक की टक्कर से योगेश शर्मा की मौत हो गई। उनकी बाइक पलट गई और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।