22 को छिपबाड़ा में मोतियाबिंद के मरीजों के लिए मुफ्त नेत्र शिविर
ख़बर संक्षेप में
22 अक्टूबर को छिपबाड़ा में जिला अंधत्व निवारण समिति व भारत विकास परिषद के तत्वावधान में मुफ्त नेत्र जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस शिविर में मोतियाबिंद के मरीजों को मुफ्त चिकित्सा सेवा, दवाइयां व परिवहन की सुविधा प्रदान की जाएगी। शिविर कमला देवी सोगानी को समर्पित है। इसमें राजेंद्र कुमार सोगानी व सोगानी परिवार का सहयोग है।