आज पंचायती राज के प्रत्याशी कांग्रेस ने चुने
ख़बर संक्षेप में
पंचायत राज चुनाव-2026 के लिए प्रत्याशी चयन की बैठक सोमवार को दोपहर 12 बजे टोंक में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में होगी। जिला सोशल मीडिया प्रभारी जर्रार खान ने जानकारी की पुष्टि की। झुंझुनू सांसद और टोंक जिला पंचायत राज चुनाव पर्यवेक्षक बृजेन्द्र सिंह ओला शामिल होंगे। टोंक जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी और आमेर विधायक प्रशांत शर्मा भी मौजूद रहेंगे।