23 दिसंबर को मेरठ कॉलेज में पूर्व छात्र सम्मेलन
ख़बर संक्षेप में
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 दिसंबर को मेरठ कॉलेज में पूर्व छात्रों का भव्य सम्मेलन होगा। देश-विदेश के पूर्व छात्र इस सम्मेलन में शामिल होंगे। डॉ. भूपेंद्र सिंह सम्मेलन के संयोजक होंगे। विवेक कुमार गर्ग ने सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया।