
पंचायती राज चुनाव: दौसा में नामांकन का दौर शुरू
ख़बर संक्षेप में
दौसा जिले में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन 19 अक्टूबर से शुरू, 23 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन किया जा सकेगा। 24 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकते हैं। वापस लेने की अवधि खत्म होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्न जारी कर दिए जाएंगे।