
गोंडा की रबर-पेंसिल मां दुर्गा की मूर्ति की कीमत 1 लाख, 27 साल से जारी परंपरा
ख़बर संक्षेप में
गोंडा में शारदीय नवरात्रि पर रबर और पेंसिल से बनी अनोखी मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई। विवेक मणि श्रीवास्तव के नेतृत्व में बाल गोपाल सेवा समिति ने 1 लाख रुपये की लागत से मूर्ति बनाई। युवाओं को शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करने के लिए स्टेशनरी की थीम को चुना गया। मूर्ति को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और फोटो व वीडियो भी बनाएं। 27 साल से थीम पर आधारित मूर्ति स्थापित करने की परंपरा जारी है।