
शामली में पुराने डाकघर के पास मिला शव
ख़बर संक्षेप में
शामली में पुराने डाकघर के पास रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान बागपत जिले के लुंब-तुगना निवासी भूरा के रूप में हुई है। वह शामली में रहता था और वाहनों की खिड़कियां साफ़ कर अपना गुज़ारा करता था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल पाएगा। इस घटना से शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।