
फिरोजाबाद में शांति ढाबा के पास बाइक-साइकिल की टक्कर में युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
फिरोजाबाद के थाना चनौरा में शांति ढाबा के पास हाईवे पर बाइक और साइकिल की आमने सामने टक्कर में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। साइकिल सवार प्रेमपाल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। मृतक की पहचान शेखूपुर रायपुरा निवासी आकाश पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है।