
सिरसा में कांग्रेस नेता के बेटे से शादी करेंगी कर्नल की बेटी
ख़बर संक्षेप में
चंडीगढ़ के रिटायर कर्नल की इकलौती बेटी सिरसा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल के बेटे नितेश बेनीवाल से शादी करेगी। सिरसा में शादी के लिए 20 हजार लोगों के लिए दावत का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। शादी 21 अक्टूबर को होगी। संतोष बेनीवाल ने राहुल गांधी और राजस्थान के सांसदों को आमंत्रित किया है। दो जगहों पर शादी होगी। स्थानीय लोगों के लिए दादबा में रिसेप्शन होगा।