मेरठ मंडल ने प्रांतीय खेल महोत्सव जीता
ख़बर संक्षेप में
मंगूपुरा में आयोजित 38वें प्रांतीय खेल महोत्सव में मेरठ मंडल ने चैम्पियनशिप हासिल की। बुलंदशहर और गाजियाबाद मंडल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 77 विद्यालयों के 327 से अधिक छात्रों ने एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग लिया। समापन समारोह में विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया।