महाराणा प्रताप हाउस ने कानपुर में क्रॉस कंट्री खिताब जीता
ख़बर संक्षेप में
एकलव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप हाउस ने समग्र खिताब अपने नाम किया। महिला तीन किलोमीटर दौड़ में मांडवी सोमवंशी ने जीत दर्ज की। पुरुष पांच किलोमीटर दौड़ में अभिनंदन राजपूत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 131 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. अंकित त्रिवेदी, डॉ. आशीष कुमार कटियार और अभिषेक मिश्रा ने किया।