गाजियाबाद में बहस के बाद दंपति को पीटा गया
ख़बर संक्षेप में
गाजियाबाद के बॉर्डर थाना क्षेत्र में बहस के बाद एक दंपति को पीटा गया। पड़ोस के तीन युवकों पर दंपति को गाली देने और महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम उसके पति की पड़ोस के एक युवक से बहस हुई थी। आरोप है कि युवक दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसके पति पर हमला करने लगा। महिला ने बीच-बचाव किया तो उसके साथ अभद्रता की गई। स्थानीय लोगों ने स्थिति को शांत कराया। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।