लखनऊ भर में रामलीला के कार्यक्रम
ख़बर संक्षेप में
शिवानी विहार स्थित रामलीला पार्क में शाम 7.30 बजे से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रात 8 बजे से ऐशबाग, आलमबाग और खदरा में भी रामलीला का मंचन किया जाएगा। शाम 5 बजे हजरतगंज स्थित प्रेस क्लब में शरद स्मृति संध्या का आयोजन किया जा रहा है।