MPHW एसोसिएशन ने स्थानांतरण नीति में शामिल करने का विरोध किया
ख़बर संक्षेप में
मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन हरियाणा ने मॉडल ऑनलाइन स्थानांतरण नीति में MPHW वर्ग को शामिल करने का विरोध किया है। एसोसिएशन के नेताओं ने मांगें पूरी न होने पर मुख्यमंत्री के कुरुक्षेत्र स्थित आवास पर घेराबंदी की चेतावनी दी है। राज्य में MPHW के करीब 1000 पुरुष और 700 महिला पद खाली हैं।