
नरनाल में कुश्ती ट्रायल शुरू, राज्य स्तरीय स्थान के लिए पहलवानों की टक्कर
ख़बर संक्षेप में
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में हुए ट्रायल में जिले भर के पहलवानों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। 17 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक वजन किया गया, जिसमें दोपहर 12 बजे से मुकाबले शुरू हुए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पहलवानों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। 18 अक्टूबर को अंडर-17, अंडर-20, सीनियर, जिला कुमार और जिला केसरी वर्ग के लिए कुश्ती ट्रायल जारी रहेगा।