
गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव वाले अंडरपास में महिला की मौत
ख़बर संक्षेप में
भथोला गांव में गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव वाले अंडरपास को पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने 45 वर्षीय राजवती को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वीर सिंह के खेत में धान की कटाई करके घर लौटते समय यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।