
मारपीट के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
ख़बर संक्षेप में
फतेहाबाद में मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं की कलम बंद हड़ताल के चलते फतेहाबाद में न्यायिक कार्य का बहिष्कार हो रहा है। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की।