
मेरठ में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी शुरू
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से मेरठ में स्वदेशी उत्पादों की 10 दिवसीय प्रदर्शनी शुरू हो गई है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य खादी को बढ़ावा देना और ग्रामीण उद्यमियों को बाजार तक पहुंच प्रदान करना है। राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में विभिन्न जिलों की इकाइयों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं।