
देउंधा के पास कार पलटी, 5 परिजन घायल
ख़बर संक्षेप में
चित्रकूट राष्ट्रीय राजमार्ग पर देउंधा के पास टायर फटने से कार पलटी, खड़ी ट्रक से टक्कर हो गई। प्रयागराज में मुंडन से लौट रहे आलोक त्रिपाठी और उनकी मां रम्बाली त्रिपाठी सहित परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए रामनगर सीएचसी ले जाया गया, जिनमें से दो महिलाओं को आगे के इलाज के लिए प्रया रेफर किया गया।